चंदौली, सितम्बर 30 -- चंदौली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस आकांक्षात्मक जिले में अभी तक 13 हजार से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है। इससे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने से किसान वंचित हो सकते हैं। योजना में यदि लाभार्थी किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी तो उनकी अगली किश्त रूक सकती है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। यह धनराशि किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। देश के 11...