कन्नौज, अगस्त 25 -- कन्नौज। जिले में संचालित मदरसों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की अब विकासखंड स्तर पर जांच होगी। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 13 मदरसों के निरीक्षण और अनुश्रवण के लिए विभिन्न विकासखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। निरीक्षण का उद्देश्य मदरसों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति जानना है।जारी आदेश के अनुसार बीडीओ तालग्राम मदरसा सतावरिया दारुल उलूम निस्वा और मदरसा अरबिया फैजुल उलूम तालग्राम का निरीक्षण करेंगे। बीडीओ उमर्दा को तिर्वा क्षेत्र के तीन मदरसों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बीडीओ कन्नौज मदरसा अरबिया हाजी इलाही बख्श, जबकि बीडीओ गुगरापुर कुसुमखोर के दो मदरसों का निरीक्षण करेंगे। बीडीओ सौरिख को मदरसा हयातुल उलूम और मदरसा महमूदुल उलूम कबीरपुर की जांच कर...