मथुरा, मई 21 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 5640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4669 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 972 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए महानगर के चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, जवाहर विद्यालय इंटर कालेज, किशोरी रमण इंटर कालेज, किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कालेज, लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेद आर्य कन्या इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज, प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कालेज, सेठ बीएन पोद्धार इंटर कालेज, श्री गुरु कार्ष्णि इंट...