बलिया, जून 14 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुई। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे। तेज धूप और उमस के चलते परीक्षार्थियों ही नहीं बल्कि परीक्षा कार्य में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रवक्ता की परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 5643 अभ्यर्थियों के लिए जिले में 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गयी थी। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती परीक्षाः 69.57 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे...