भभुआ, जून 8 -- आमजनों की समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग में भेजा समाहरणालय से पंचायत स्तर तक के अधिकारी किए जन संवाद (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के 126 अधिकारियों ने हिस्सा लिया और 308 नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार, जिला मुख्यालय स...