खगडि़या, जुलाई 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत एबी. सेंट्रल पब्लिक स्कूल, पसराहा में डिजिटल प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोगरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार राजा ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चला रही है। खगड़िया जिले के लगभग 12 सौ बूथों पर दो-दो कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि संगठन की नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्...