नवादा, मार्च 22 -- नवादा,निज प्रतिनिधि बिहार दिवस पर पटना में 22 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। जिले के 12 प्रतिभाशाली बच्चों का चयन इसके लिए किया गया है। शुक्रवार को शहर के अभ्यास मिडिल स्कूल में जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 श्रेणी से दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को डीपीओ ने डायट परिसर से हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया । उन्होंने कहा कि छात्र जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिन बच्चों का चयन किया गया है। उनमें गणित ओलंपियाड में बालक वर्ग में वर्ग 9 से 12 में अभिषेक कुमार एवं 6से 8 वर्ग में विकास कुमार, बालिका वर्ग में 9 से 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.