गोपालगंज, फरवरी 27 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। सहकारिता विभाग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के 12 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियां (पैक्स) में चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। संबंधित सभी पैक्सों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। विभागीय निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची पर 10 मार्च तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जबकि सभी दावों के निस्तारण के बाद 12 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। जिला सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिले के कुचायकोट प्रखंड के सिसवा एवं बंगालखांड पैक्स शामिल हैं। इसके अलावा पंचदेवरी प्र...