हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर। निज संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पुलिस दूरसंचार तथा सिपाही चालक पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार का जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा ली जाएगी। कदाचार मुक्त परीक्षाके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। यह भी पढ़ें- जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कल होगी सिपाही भर्ती परीक्षापरीक्षा की तैयारी जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, उड़नदस्ते दल, जोनल दंडाधिकारियों एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा तथा सभी परीक्षा केंद्रों की ...