हाजीपुर, मई 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ली जाएगी। यह भी पढ़ें- फुलप्रूफ होगी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षापरीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी करते हुए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले में परीक्षा का आयोजन दिनांक 23 मई एवं 24 मई को होगा। कुल 9712 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें परीक्षा में 4612 तथा पीएम परीक्षा में 5100 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि पीएमएम परीक्षा में कोई परीक्षार्थी आवंटित नहीं है।सुरक्षा व्यवस्थ...