जिले के 1119 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
पाकुड़, जून 29 -- पाकुड़ । जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल में उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल एवं सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,89,512 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,119 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए 2,275 वैक्सीनेटर एवं 268 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है。 यह भी पढ़ें- जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 5.58 लाख बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.