बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- जिले के 111 युवाओं को दी गयी प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें स्टडी किट के लिए युवा 15 अप्रैल से कर सकते हैं आवेदन रेलवे, यूपीएससी, बीपीएससी व अन्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवाओं को दी जा रही स्टडी किट श्रम संयुक्त भवन में जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी योजनाओं की जानकारी फोटो : किताब केके 02 : श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को स्टडी किट वितरण समारोह में युवाओं के साथ जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 111 युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को श्रम संयुक्त भवन में स्टडी किट दी गयी। इसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने युवाओं को सरकार की योजन...