जिले के 11 सौ एनएचएम कर्मियों को मिलेगा स्थानांतरण नीति का लाभ
बस्ती, अक्टूबर 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही स्थानांतरण की मांग को शासन ने स्वीकार्य कर लिया है। मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की मांग को स्वीकार करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरजनपदीय और जनपदीय स्थानांतरण नीति लागू कर दिया है। इससे जिले में एनएचएम के तहत कार्यरत 1100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि संगठन की ओर से लंबे समय से स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की जा रही थी। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एनएचएम संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया था। इनमें 10 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.