कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क गैस सिलेंडर रीफिल का उपहार दिया। शुक्रवार को लोकभवन, लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण बिठूर महोत्सव स्थल पर भी किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने कार्यक्रम को देखा और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने 11 महिला लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया। वर्तमान में 1,95,567 उज्ज्वला लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें एचपीसीएल के 58,208, बीपीसीएल के 41,935 और आईओसीएल के 95,424 उपभोक्ता शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च के बीच एक सिलेंडर रिफिल पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.