बांका, अप्रैल 29 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे छात्रों के लिए नई शैक्षणिक राह खुलेगी। राज्य सरकार की सात निश्चय - 3 योजना उन्नत शिक्षा - उज्जवल भविष्य के तहत जिले के सभी 11 प्रखंडों में एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। अब इन मॉडल स्कूलों में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार ने डीईओ व समग्र शिक्षा डीपीओ को इस संबंध में पत्र भेजा है। जिसमें मॉडल स्कूलों में अतिरिक्त कमरों की उपलब्धता संबंधित रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिये गये हैं। जिससे चयनित मॉडल स्कूलों में मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र स्थापित कराया जा सके। अभी यहां डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शहर के आरएमके विद्यालय...