जिले के 11 प्रमुख वेटलैंड्स को मिला लीगल प्रोटेक्शन, वन विभाग ने किया अधिसूचित
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में प्राकृतिक जलस्रोतों व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के अस्तित्व को बचाने की दिशा में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण संतुलन व लगातार गिरते भू-जल स्तर को थामने के लिए जिले के 11 प्रमुख ताल-पोखरों व जलभराव क्षेत्रों को केंद्र सरकार के आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन नियम 2017 के तहत औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया है। इससे अब इन 11 जल निकायों को लीगल प्रोटेक्शन का कवच मिल जाएगा। वन विभाग के कदम से प्राकृतिक जलाशयों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ रोकना और जिले के इको-सिस्टम को नया जीवन देना संभव होगा। सोहगीबरवा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी के अनुसार जिले के जिन 11 प्राकृतिक जल निकायों को अधिसूचित कर लीगल प्रोटेक्शन दिया गया है। इनमें पुरैना, परागपुर, बैदौली, हरिहरपुर, धनहा नायक, लेदी, हरतोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.