भागलपुर, अगस्त 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा किनारे बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जिले के 11 अंचलों को गंगा किनारे कम से कम पांच-पांच एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित कर उसका भू-हस्तांतरण प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए अंचल अधिकारियों को सोमवार तक की समय-सीमा दी गई है। जिला राजस्व शाखा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बायोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण के लिए न्यूनतम 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए गंगा किनारे उपलब्ध उपयुक्त सरकारी भूमि का सीमांकन कराया जाएगा। पीरपैंती, कहलगांव, सबौर, जगदीशपुर, नाथनगर, सुलतानगंज, गोपालपुर, इस्माईलपुर, खरीक, बिहपुर और नारायणपुर अंचल के अधिकारियों को जमीन चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया चिह्नित भ...