जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन
नोएडा, जुलाई 24 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। मऊ में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खेल विभाग की ओर से समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल चयन परीक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि ये खिलाड़ी मंडल स्तरीय परीक्षण के लिए चयनित किए गए हैं, जो 25 जुलाई को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में होना है। चयनित खिलाड़ियों में चित्रांश कुमार, प्रज्ञान शर्मा, रुद्र चौहान, सुदीक्षित रेड्डी, ललित कुमार सिंह, रौनक, अबीर चौधरी, रूमित शर्मा, प्रतिष्ठ सिंगला, सनोज कुमार, अक्षत सोलंकी आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कानपुर मंडलीय टीम के चयन को ट्रायल शुरू मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.