खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया नगर संवाददाता सूबे की राज्य सरकार व पंचायती राज विभाग ने पंचायत स्तर पर मुक्तिधाम यानि शव केदाह संस्कार की व्यवस्था करने के लिए फैसला लिया है। इसका क्रियान्वयन भी शुरू हो गया है। जिले में इसके लिए पंचायतों में उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है। हालांकि पंचायतों में जमीन की तलाश कर विभाग को प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है। जमीन अगर विभाग के गाइडलाइन के हिसाब से हुआ तो इन चिन्हित जमीनों पर मोक्षधाम का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर समेत अन्य प्रक्रियाएं अपनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सरकार का लक्ष्य है कि बारिश और खराब मौसम में शव जलाने में होने वाली असुविधा को दूर करना और गांवों में भी शहरी स्तर की सुविधा प्रदान करना है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 105 पंचायतों में जमीन की खोज पूरी हो चुकी है। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.