पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संबंध परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण आकलन कराया गया, जिसमें शिक्षक- शिकाओं ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। आज 102 विद्यालयों में निपुण आकलन किया गया। यह निपुण आकलन 12 फरवरी तक जारी रहेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले जनपद भर के 959 स्कूलों का चयन किया था, जिसमें अब बदलाव करते हुए 1174 स्कूलों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। पहले निपुण आकलन 7 फरवरी तक होना था। अब 12 फरवरी तक किया जाएगा। इसी श्रृंखला में मंगलवार को जिले भर के 140 स्कूल में से 102 स्कूलों में निपुण आकलन किया गया। निपुण आकलन के दौरान बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की गई और विषय के बारे में भी जानकारी ली गई। यह 12 फरवरी तक किया जाएगा। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने प्राथमिक विद्यालय पसियापुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.