जिले के 100 से अधिक तालाबों की खोदाई कर किया जाएगा जल संचयन
बांदा, मई 28 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हीट वेव एवं बढ़ते तापमान से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, कंजरवेटर फॉरेस्ट, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए उपस्थित रहे। बैठक में जनपद में बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने, पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर एवं तालाब पुनर्जीवन अभियान संचालित किए जाने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक-एक पौधा उपलब्ध कराते हुए उसकी देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी, ताकि लगाए गए पौधे केवल रोपे ही न जाएं बल्कि सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बन सकें। जनपद के चिन्हित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.