सीवान, दिसम्बर 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के बसंतपुर प्रखंड समेत 10 प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से डीसीओ सौरव कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही उनका वेतन भी स्थगित कर दिया है। दरअसल, जिले में संभावित पैक्स चुनाव को लेकर 30 अप्रैल तक तक निर्वाचन देय सहकारी समितियों व पूर्व से अवकमित समितियों का निर्वाचन प्रस्ताव उपलब्ध कराना है। इस संदर्भ में विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरुप निर्वाचन देय सहकारी समितियों का निर्वाचन प्रस्ताव एक सितंबर तक प्राधिकार के वेवसाइट पर उपलब्ध कराया जाना था। पचरुखी, दरौंदा, दरौली, जीरादेई के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रस्ताव समर्पित करने के बाद भी उनके प्रखंड के कुछ समितियों का निर्वाचन प्रस्ताव समर्पित करना शेष है। वहीं बसंतपुर, बड़हरिया, हसनपुरा, भगवानपुर हाट, गुठनी, लकड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.