अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। जिले के 10 पशुपालकों को प्रशिक्षण एवं प्रचार योजना अन्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बुधवार को सीवीओ दिवाकर त्रिपाठी ने रवाना किया। पशु चिकित्साधिकारी बिजौली डा. पंकज कुमार के साथ केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली के लिए हरी झण्डी दिखाकर भेजा गया। सीवीओ ने बताया कि पशुपालन विभाग में प्रशिक्षण एवं प्रचार योजना संचालित है। पशुपालकों के कौशल विकास उत्पादकता बढाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजना के तहत जिले के विकास खण्डों से पशुपालकों को अन्य जनपद की पशुपालन से सम्बन्धित संस्थाओं में जाकर एक्पोजर विजिट कराई जाती है। उन्होंने पशुपालकों से आव्हान किया कि इस प्रकार की विजिट के इच्छुक पशुपालक अपने नजदीकी पशुचिकित्सालय पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। विजिट अन्य प्रांतों की भी कराई जाय...