मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय ने जिले के 1.70 लाख राशन कार्ड को संदिग्ध श्रेणी में डाला है। मंत्रालय ने इन संदिग्ध राशन कार्ड का सत्यापन कर इन्हें रद्द करने का आदेश जारी किया है, लेकिन दोनों ही अनुमंडल में अवैध राशन कार्ड की जांच और कार्रवाई शिथिल पड़ी है। विभागीय सचिव ने इसपर गहरी नाराजगी जताते हुए दोनों एसडीओ को एक सप्ताह में सत्यापन कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

सत्यापन आदेश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने विभाग की समीक्षा की है। समीक्षा में बताया गया है कि केंद्र सरकार ने मुजफ्फरपुर जिले के 1.70 लाख राशन कार्ड को संदिग्ध की श्रेणी में डाल रखा है। ये राशनकार्डधारी अपात्र हैं, लेकिन योजना का लाभ सालों से उठा रहे हैं। मंत्रालय ने इन चिह्नित राशन कार्डधारियों क...