सोनभद्र, मार्च 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी स्थित ज्योति बिष्णु अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र, खानापारा से 22वीं किस्त जारी की। इस दौरान जिले के 1.61 लाख किसानों सहित देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, किसान उत्पादक संगठन, सहकारिता तथा कृषि ऋण समितियों के माध्यम से एलईडी, कंप्यूटर और मोबाइल के जरिए किसानों के बीच लाइव प्रसारण कराया गया। जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय मंगुराही के सभाकक्ष में किसानों को एलईडी टीवी के माध्यम से शाम पांच बजे से कार्यक्रम का लाइव प...