नवादा, अप्रैल 8 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे लाखों लाभार्थियों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। जिले की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत पंजीकृत कुल 2,92,999 लाभार्थियों में से 1,05,235 ने अपना अनिवार्य बायोमेट्रिक जीवन प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है। 31 मार्च की अंतिम तिथि को विस्तारित करते हुए 30 अप्रैल तक का समय उन्हें दिया गया है। यदि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो हजारों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन रुक सकती है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी सहायक निदेशक अमरनाथ कुमार ने बताया कि कुल 1,05,235 लाभार्थियों ने अब तक अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लाभार्थियों का लाइफ सर्टिफिकेशन अधूरा है, उनकी पेंशन तत्काल प्रभाव से रोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.