हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार रविवार 07 जून 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक बिहार सीइटी- बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कुल 09 परीक्षा केन्द्रों पर ली जाएगी। परीक्षा के सफल, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला पदाधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- जिले के 09 परीक्षा केंद्रों सीईटी-बीएड संयुक्त परीक्षा आज परीक्षा संचालन के लिए आदेश परीक्षा संचालन के लिए डीएम वर्षा सिंह ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वयक प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पर्यवेक्षक तथा अन्य आवश्यक पदाधिकारियों एवं कर्मियों की...