हाजीपुर, मई 10 -- हाजीपुर । निज संवाददाता बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना की अधिसूचना संख्या-1053 के आलोक में वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत चयनित पैक्सों में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सहकारिता) सह जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने बताया कि जिले के 04 प्रखंडों के कुल 09 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 20 मई और 21 मई को 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संपन्न होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 मई और 23 मई को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 26 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 03:00 बजे तक किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.