बक्सर, मार्च 12 -- कुल 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन कर भेजा गया था पटना फोटो बक्सर/नावानगर, एक संवाददाता। बुधवार को राज्य से शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 में बक्सर जिले के 02 शिक्षकों ने अपनी नवाचारी शिक्षण सामग्री और उत्कृष्ट प्रस्तुति से जिले का नाम रौशन किया है। इनमें उर्दू मध्य विद्यालय नावानगर के शिक्षक मो. मुमताज अली ने उर्दू विषय के अंतर्गत अपनी प्रभावी टीएलएम प्रस्तुति से न केवल तृतीय स्थान प्राप्त किया, बल्कि राज्य पटल पर बक्सर जिले को गौरवांवित भी किया। वहीं इटाढ़ी प्रखंड के मध्य विद्यालय उनवास की शिक्षिका श्वेता पांडेय ने भी अंग्रेजी विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 में शिक्षक-शिक्षिकाओं के उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.