सहरसा, जून 22 -- सहरसा, हिटी। जिले के होनहारों ने 70वीं बीपीएससी के अंतिम परिणाम में परचम लहराया है। एक दर्जन से अधिक छात्रों ने परीक्षा में पास कर परिवार, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया हे। आनंद ने 90 वां रैंक लाकरपाया एसडीएम पद: शहर के विद्यापति नगरव पैतृक गांव सोनवर्षाराज के अतलखा निवासी सुधाकांत मिश्रा और बीना देवी के पुत्र आनंद कुमार मिश्रा ने 70वीं बीपीएससी में 90वां रैंक लाकर एसडीएम पद प्राप्त किया है। वर्तमान में गोआ में कस्टम पदाधिकारी के पद पर रहते हुए एसडीएम पद पर चयनित हुए हैं। इनके बड़े भाई रेलवे में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- बीपीएससी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सहदेई प्रखंड के बेटे एवं बेटियों ने सफलता प्राप्त कर किया नाम रोशन सरकारी स्कूलों के छात्रों ने बीपीएससी में लहराया परचम कहरा प्रखंड के बनगांव ठाकुरपट्टी निवासी रंजीत...