गोपालगंज, जून 29 -- गोपालगंज। जिले के सभी हाई स्कूलों में कक्षा नौ और दस की त्रैमासिक परीक्षा एक जुलाई यानि बुधवार से शुरू होगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने समय-सारिणी जारी कर दी है। जिसके अनुसार त्रैमासिक परीक्षा एक लेकर 03 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह के 9.30 बजे से लेकर दोपहर के 12.45 बजे तक ली जाएगी। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न के दो बकजे से लेकर 5.15 बजे तक आयोजित होगी। सभी पालियों में 15 मिनट का आरंभिक समय परीक्षार्थियों को प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया गया है। हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की देखरेख में निर्धारित तिथियों को कक्षा नौ और दस की त्रैमासिक परीक्षा ली जाएगी। जबकि, हाई स्कूलों के शिक्षक ही वीक्षक के रूप में तैनात रहेंगे।

परीक्...