सिमडेगा, जनवरी 22 -- सिमडेगा पेसा नियमावली जारी होने के बाद आदिवासी बहुल सिमडेगा जिले के आदिवासियों के चेहरे में अधिकार मिलने की उम्मीद दिख रही है। वहीं कई बुद्धिजीवी वर्ग इसमें सुधार की मांग कर रहे हैं। पेसा नियमाली जारी होने के बाद ग्राम सभा की बैठकें भी तेज हो गई है। बता दें कि जिले में कुल 94 पंचायत और 451 राजस्व गांव हैं। इनमें से एक बेचेरागी गांव है, जो पूरी तरह निर्जन है। जहां कोई भी व्यक्ति निवास नहीं करता। 451 राजस्व गांव में से कुल 292 गांव आदिवासी बहुल गांव है। जहां आदिवासी समाज के लोगों की बुहलता है। वहीं प्रखंडवार विश्लेषण करें तो जिले के सभी दस प्रखंडों में आदिवासी आबादी बहुमत में है। इसके बावजूद 2011 की जनगणना के आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिले में 15 ऐसे राजस्व गांव हैं, जहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 100 से भी कम है। ये ...