सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सीतामढ़ी। जिले में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। ' सात निश्चय-3' योजना के तहत हर प्रखंड में एक-एक मॉडल विद्यालय स्थापित किया जाएगा। इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विषयवार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में कुल 149 शिक्षकों की आवश्यकता तय की गई थी, जिसके विरुद्ध अब तक 194 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह संख्या उत्साहजनक जरूर है, लेकिन आवेदन का असमान वितरण विभाग के लिए चुनौती बन रहा है। कई विद्यालयों में जरूरत से अधिक आवेदन मिले हैं, जबकि कुछ विद्यालयों के लिए अब तक एक भी आवेदन नहीं पहुंचा है। विभाग ने इच्छुक शिक्षकों से अपील की है कि वे ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से जल्द आवेदन करें, ताकि सभी मॉडल विद्यालयों में वि...