बक्सर, फरवरी 3 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का प्रावधान इस बजट में लिया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को राहत मिलेगी। इस बजट से ब्रह्मपुर, चक्की, चौगाई, केसठ व नावानगर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ हो गया है। इन प्रखंडों में अगले चार साल में डिग्री बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए सरकार ने बजट में विशेष राशि का प्रावधान किया है। इस डिग्री कॉलेज खोलने के पीछे यह प्रयास किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए स्थानीय स्तर पर ही कॉलेज उपलब्ध कराए जा रहा है। अधिकत्तर छात्राएं इंटरमीडिएट तक पढ़ाई पूरी कर लेती है। लेकिन, उच्च शिक्षा के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी आगे की पढ...