बांका, फरवरी 7 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में श्वेत क्रांति को मुकाम तक पहुंचाने के लिए अब हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया जायेगा। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र भी खोले जाएंगे। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय - 3 के तहत यह निर्णय लिया गया है। जिसे बजट में भी शामिल किया गया है। अब चतुर्थ कृषि रोडमैप के तहत वर्ष 2026 - 27 में डेयरी एवं मत्स्य पालन पर जोर दिया जायेगा। इसके तहत हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन होगा। जिसका उद्देश्य किसानों और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोडना है। इसके लिए डेयरी योजना के तहत गांवों में रोजगार का सृजन व अवसर पैदा किए जाएंगे। इसी कडी में समग्र गव्य विकास योजना के तहत ऋण सह अनुदान एवं स्वलागत पर डेयरी फार्मिंग के जरिये सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.