बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद का 161वां स्थापना दिवस वशिष्ठ महोत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन पांच से सात मई तक होगा। इस अवसर पर खेल, गोष्ठी, सांस्कृतिक संध्या सहित अन्य आयोजन होंगे। महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तहत इस वर्ष भी छह मई को बस्ती जनपद का स्थापना तीन दिवसीय होगा। इस समारोह में प्रदेश के कई प्रसिद्ध गायक और कलाकार सम्मिलित होंगे। खो-खो सीनियर वर्ग के बालक बालिका की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिलास्तर की सीनियर बालक-बालिका हैंडबॉल, वालीबाल, कबड्डी और दौड़ सहित अन्य खेलों का आयोजन होगा। यह खेल अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.