रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- सतीराम राना, रुद्रपुर, संवाददाता। जिले के सभी विद्यालयों में नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एंटी ड्रग कमेटियों का गठन किया जाएगा। यह पहल छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रखने और विद्यालय परिसरों को सुरक्षित व अनुशासित बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने सभी प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में समय-समय पर नशा विरोधी जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को आमंत्रित किया जाएगा। इन सत्रों के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, छात्रों के व्यवहार में बदलाव पर निगरानी के लिए व्यवस्था क...