मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा में करीब 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों का मूल्यांकन ग्रेडिंग व मौखिक आधार पर किया जा रहा है, जबकि तीसरी से आठवीं तक के लिए विभाग की ओर से ई-शिक्षा कोष के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया है। सामाजिक विज्ञान समेत अन्य विषयों में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गये। जिले के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कई स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.