जिले के स्कूलों में बनेंगे एमएचएम कॉर्नर, छात्राओं की बढ़ेगी सुविधा
बांका, अप्रैल 28 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में पढने वाली छात्राओं के लिए अब स्कूल परिसर और अधिक सुविधाजनक व संवेदनशील बनाया जाएगा। मासिक धर्म के दौरान छात्राओं को होने वाली असुविधा को दूर करने एवं झिझक व अनुपस्थिति कम करने के उद्देश्य से जिले के सभी विद्यालयों में एमएचएम (मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन) कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत सैनिटरी नैपकिन, अतिरिक्त ड्रेस, डिस्पोजेबल बैग और जरूरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के स्कूलों में इस योजना को लागू करने का आदेश जारी किया है। निजी और सरकारी दोनो तरह के स्कूलों में पीसीओएस व पीसीओडी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पाठ्यक्रम में शामिल होगी। पुरूष शिक्षकों को भी इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिये जाएंगे। स्कूलों में बच्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.