नवादा, अप्रैल 20 -- जिले के सरकारी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों को पिछले साल ही बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी बनाने के लिए टैबलेट उपलब्ध कराए गए। टैबलेट मिले हुए कई माह बीत जाने के बाद भी अधिकांश स्कूलों में बच्चों की हाईटेक हाजिरी अभी तक नहीं बन रही है। बच्चों की डिजिटल हाजिरी बनाने के लिए सभी सरकारी स्कूलों को दो दो टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। सरकारी स्कूलों में हाईटेक माहौल बनाने तथा फर्जी उपस्थिति पर लगाम लगाने के लिए टैब से उपस्थिति बनाने का नियम बनाया गया। स्कूलों में टैबलेट इसलिए उपलब्ध कराया गया कि बच्चों और शिक्षकों की हाजिरी एक साथ बन सके। यह भी पढ़ें- -आधार बना सात हजार बच्चों के दाखिले में रोड़ा कुछ हाई स्कूलों में टैब का उपयोग कर हाजिरी बनाई जा रही है, पर 70 फीसदी प्रारंभिक स्कूलों में अभी तक बच्चों की हाजिरी टैब से नहीं बन रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.