गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम। जिले के स्कूलों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान और बारहवीं के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस तथा जियोग्राफी की परीक्षा दी है। प्री बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को पहली बार बोर्ड की भांति उत्तर पुस्तिका प्रदान की गई है। जिससे बोर्ड परीक्षा का अनुभव दिया जा सके। निजी तथा राजकीय स्कूलों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी स्कूलों में एक दिन पहले ही प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका पहुंचा दी गई थी। स्कूलों में शिक्षकों की निगरानी में विद्यार्थी प्री बोर्ड परीक्षा दी है। कार्टरपुरी सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राएं परीक्षा दी। इसमें मिले अंकों को एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.