जिले के सैकड़ों शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में शिक्षकों और एजुकेशन कंसल्टेंट्स की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन अभिनंदन मोदी, किशोर प्रसाद एवं सिकंदर कुमार ने किया। बैठक में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा करियर मार्गदर्शन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई, ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षाविद उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षाविद सुदेश प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.