बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- जिले के सृजनकर्ता स्व. राजो बाबू को 21वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि आजाद हिंद आश्रम में कांग्रेस की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम, चेतावनी- कलेक्ट्रेट में कैद प्रतिमा का जल्द अनावरण नहीं हुआ, तो होगा बड़ा आंदोलन फोटो 09 शेखपुरा 01 - शहर के आजाद हिंद आश्रम में बुधवार को स्व. राजो बाबू की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते जितेंद्र नाथ व अन्य नेता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा को जिला बनाने वाले कद्दावर नेता और जिले के सृजनकर्ता स्व. राजो बाबू की 21वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य समारोह स्टेशन रोड स्थित आजाद हिंद आश्रम में हुआ, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंदी यादव के नेतृत्व में नेताओं और समर्थकों ने राजो बाबू की प्रतिमा...