कोडरमा, जनवरी 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए कौशल शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत इन कक्षाओं के संबंधित शिक्षकों को कौशल शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षकों को ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।सीबीएसई शिक्षकों के लिए क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। कौशल शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, समस्या समाधान और व्यावहारिक समझ विकसित करना है, जिससे वे भविष्य में रोजगार के लिए तैयार हो सकें। अब तक यह विषय स्कूलों में केवल विकल्प के तौर पर पढ़ाया जाता था, लेकिन अब इसे नियमित पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसी के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कक्षा शिक्षण...