बगहा, जून 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के साथ शिक्षकों के मैट्रिक के प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। इन शिक्षकों के मैट्रिक प्रमाण पत्र अपठनीय होने के कारण इनके प्रमाण पत्रों के जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अनुभव ने बेतिया, बगहा एक और योगापट्टी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पत्र के आलोक में सात शिक्षकों के मैट्रिक के प्रमाण पत्र अपठनीय होने के कारण फिर से जांच की मांग की गई है। ऐसे में निर्देश दिया जाता है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों के मैट्रिक के अंक पत्र और प्रमाण पत्र की छाया प्रति को स्वअभीप्रमाणित करते हुए तीन दिनों के अंदर कार्यालय में उपलब्ध कराये। यह भी पढ़ें- मैट्रिक के अंकपत्र,...