जिले के सात केंद्रों पर डाले जाएंगे एमएलसी के वोट
बहराइच, अक्टूबर 1 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में सात केंद्रों पर फैजाबाद-गोरखपुर स्नातक चुनाव के वोट डाले जाएंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरा करें। डीएम ने ने कहा कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.