जिले के सात अधीक्षकों, प्रभारी का तबादला
देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने जिले के आधा दर्जन सीएचसी के अधीक्षकों तथा एक पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी का दूसरे अस्पतालों पर तबादला कर दिया। इसमें कुछ अधीक्षक पांच से 15 साल से एक सीएचसी पर जमे हुए हैं। सभी को नवीन तैनाती स्थल पर कार्य भार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। जनपद के अधिकांश सीएचसी, पीएचसी पर सालों से अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी जमे हुए थे। कई सीएमओ और चले गये, लेकिन वह जस के तस बने हुए थे। शनिवार को सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचसी रूद्रपुर के अधीक्षक डा. सत्येन्द्र कुमार राव को सीएचसी सलेमपुर, सलेमपुर के अधीक्षक डा. अतुल कुमार को सीएचसी लार, सीएचसी लार के अधीक्षक डा. बीबी सिंह को रूद्रपुर, गौरी बाजार सीएचसी के अधीक्षक डा. ब्रह्मानंद गिरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.