जिले के साढ़े चार हजार रसोइयों को अक्तूबर से सौगात
वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी। कभी अवकाश, कभी फंड की कमी तो कभी विभागीय ढिलाई से महीनों मानदेय की प्रतीक्षा करने वाले परिषदीय स्कूलों के रसोइयों के लिए अच्छी खबर है। दो दिन बाद उनके बैंक खातों में बढ़ा हुआ मानदेय यानी तीन हजार रुपये पहुंचेगा। प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के साढ़े तीन लाख से ज्यादा रसोइयों के साथ ही बनारस के साढ़े चार हजार रसोइयों को मिलेगा। रसोइयों को अब तक दो हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय मिलता था। योगी सरकार की घोषणा के बाद अब मानदेय की राशि तीन हजार रुपये कर दी गई है। इससे पहले रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा के अंतर्गत हेल्थकार्ड का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। जिले के ग्रामीण स्कूलों पर दो से तीन तक रसोइया तैनात हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। इन रसोइयों ने बताया कि पिछले साल तक कई बार उनका मानदेय तीन से चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.