बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- जिले के सवा दो लाख बच्चों का अपार आईडी 25 तक बनाने का आदेश आधार कार्ड होने के बावजूद जिले 1.26 लाख छात्र अपार आईडी से वंचित राज्य परियोजना निदेशक ने 25 जनवरी तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश नालंदा में अब तक 61 फीसदी बच्चों का ही बना है शैक्षणिक परिचय पत्र, 2.24 लाख का काम अभी भी पेंडिंग फोटो : रीडिंग स्कूल : बिहारशरीफ के स्कृल में पढ़त बच्चे। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। स्कूली बच्चों की विशिष्ट पहचान यानी अपार आईडी बनाने में हो रही देरी पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। एक साल बीत जाने के बाद भी नालंदा जिले में करीब सवा दो लाख बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। इस सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों ...