लखीमपुरखीरी, जून 29 -- दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया। जिला प्रशासन और राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में जिले के व्यापारियों सहित विभिन्न वर्गों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम अंजनी कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि भामाशाह का त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भाव आज के युग में भी उतना ही प्रासंगिक है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सर्वाधिक राजस्व कर जमा कर जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- व्यापारी और बच्चे भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित कार्यक्...